बरहज नगर पालिका अध्यक्ष ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुद्रपुर विधानसभा के कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गौरा की अध्यक्षा श्वेता जायसवाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।

 

श्वेता जायसवाल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं रुद्रपुर की पावन धरती पर अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत कर रही हूं।

 

यह मेरे जीवन का सुखद क्षण है बरहज की सम्मानित जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर इस योग्य बनाया है कि यह शुभ अवसर मुझे आज प्राप्त हो रहा है।

 

मैं केंद्र एवं राज्य के द्वारा जो भी योजनाएं आएंगी उसके माध्यम से गरीबों दीन दुखियों एवं दलितों की सेवा करूंगी ।प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी

 

।नल जल योजना एवं स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ नगर विकसित नगर बनाने का निरंतर प्रयास कर रही हूं ।

 

नगर वासियों से उन्होंने अपील किया है कि अपना एक-एक बहुमूल्य मत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में देकर देश और प्रदेश सरकार को आप सभी मजबूती प्रदान करें जिससे कि हमारे नगर का समुचित विकास हो।

Related Articles

Back to top button