ग्राम नवापार के मतदाताओं मतदान का किया सामूहिक बहिष्कार

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
लोक सभा बांसगांव विधानसभा बरहज तहसील क्षेत्र के अर्न्तगत ग्राम नवापार पोस्ट नवापार के समस्त ग्राम वासियो सामूहिक रूप से लोकसभा मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है गांव के लोगों का कहना है कि आजादी से लेकर अब तक कोई मार्ग नहीं है जिससे कि हम लोग अपने गांव पहुंच सके हर वर्ष हम लोग बाढ़ में चारों तरफ से घिर जातेहै गांव में आने के लिए मार्ग न होने के कारण 4 किलोमीटर घूम करके हम लोगों को गांव में आना जाना पड़ता है गांव में प्राथमिक विद्यालय नहीं है गांव के छोटे-छोटे बच्चे घर से चार किलोमीटर पैदल चलकर रेलवे लाइन से उत्तर प्राथमिक विद्यालय में विद्या अध्ययन करने जाते हैं लोगों का कहना है कि इस तपती धूप में छोटे-छोटे बच्चे चार किलोमीटर पैदल चलकर दूसरे गांव में जो रेलवे लाइन से उत्तर तरफ है वहां जाते हैं कभी भी रेल मार्ग पर कोई अनहोनी घटना हो सकती है। पिछले वर्ष बाढ़ के समय दो बच्चे डूब कर मर गए। लेकिन सांसद या प्रशासन का कोई भी व्यक्ति पूछने तक नहीं आया ।लोगों का कहना है कि विगत 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कमलेश पासवान है लेकिन अब तक कोई विकास कार्य गांव का नहीं हुआ इसको लेकर कई बार संसद से वार्ता भी हुई मनोज सिंह एवं सुमित सिंह के नेतृत्व में समस्त ग्राम वासियों ने यह निर्णय लिया कि आने वाले लोकसभा 2024 में हम लोग सामूहिक रूप से मतदान का बहिष्कार करेंगे । सड़क नहीं तो वोट नहीं इस कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान मनोज सिंह, सुमित सिंह, उत्कर्ष सिंह, विकास यादव, रुदल यादव ,संग्राम सिंह, सतीश जायसवाल, अनिल सिंह, पिंटू यादव, नेता चौहान, छेदी चौहान, चंदन कुशवाहा, दिनेश तिवारी, सहित समस्त ग्रामवासी एक स्वर में मतदान का बहिष्कार किया।वि आने वाले लोक सभा 2024 के निर्वाचन का सामुहिक बहिष्कार करेंगे जब तक गांव की समस्या का सड़क प्राथमिक विद्यालय आज का समाधान नहीं हो जाता है तब तक मतदान नहीं करेंगे।



