ओस्ट्रावा से नाम वापस लेने पर नीरज चोपड़ा ने कहा, ओलंपिक से पहले कोई रिस्क नहीं ले सकता

On withdrawing his name from Ostrava, Neeraj Chopra said, "No one can take risks before the Olympics

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

नई दिल्ली, 26 मई : भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा कुछ समय से मांसपेशियों की परेशानी से जूझ रहे हैं। इसलिए उन्होंने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 एथलेटिक्स मीट से हटने का फैसला लिया, साथ ही उन्होंने कहा कि वो ओलंपिक से पहले कोई खतरा नहीं लेना चाहते।

26 वर्षीय एथलीट को अपने स्वास्थ्य पर अपडेट जारी करना पड़ा क्योंकि आयोजकों ने आधिकारिक बयान में कहा कि नीरज को प्रशिक्षण के दौरान चोट लग गई है जिससे 28 मई को शुरू होने वाले कार्यक्रम में उनकी भागीदारी प्रतिबंधित हो जाएगी।

 

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा- ”थ्रोइंग सेशन में हिस्सा लेने के बाद मैंने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

 

 

“मुझे ये समस्या पहले भी रही है। इस स्टेज पर अगर मैं खुद को पुश करता हूं तो ये चोट में बदल सकती है। मैं साफ कर दे रहा हूं कि मैं चोटिल नहीं हूं, पर मैं ओलंपिक से पहले कोई खतरा नहीं लेना चाहता। जैसे ही मैं पूरी तरह से रिकवर हो जाऊंगा, मैं चैंपियनशिप में वापसी करूंगा। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।”

 

इससे पहले, आयोजकों ने कहा था कि नीरज को दो सप्ताह पहले प्रशिक्षण के दौरान मांसपेशी में चोट लग गई थी। वह एथलीट मीट में केवल अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

आयोजकों ने पहले एक बयान में कहा था, “दो हफ्ते पहले ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट (एडक्टर मसल) के कारण वह ओस्ट्रावा में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।वह कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।”

 

 

नीरज ने इस महीने की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहकर अपने सीज़न की शुरुआत की। उन्होंने लगभग तीन साल बाद घरेलू प्रतियोगिता में वापसी करते हुए फेडरेशन कप में 82.27 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Related Articles

Back to top button