Azamgarh accident:अज्ञात वाहन ने दूध लदे तिपहिया वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत

AZAMGARH :Unknown vehicle hits three-wheeler loaded with milk, driver dies

पवई मिट्टुपुर (आजमगढ़) पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दूध लदे तिपहिया वाहन के चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तिपहिया वाहन चालक विनोद कुमार यादव निवासी सिरखिनपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर सुबह लगभग 11 बजे दूध की सप्लाई करने के लिए जौनपुर जनपद के शाहगंज जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि तिपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पवई पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ रास्ते में उसकी मौत हो गई।इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे विधिक कार्रवाई कि जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button