भदोही:होली से पहले खाद्य विभाग ने कई दुकानों पर मारा छापा
150 किलो सामान को कराया नष्ट
रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही। जिलाधिकारी विशाल सिंह के आदेश एवं चंदन पांडे सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में होली के त्यौहार को देखते हुए मिलावटखोरों के विरुद्ध एक सघन अभियान चलाकर नमूना संकलन की कार्रवाई संपादित की जा रही है। उपरोक्त के क्रम में जनपद के विभिन्न कस्बों में सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें होली के त्योहार पर प्रयुक्त होने वाले खाद्य पदार्थ का निरीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान हेतु सहायक आयुक्त खाद्य द्वारा विशेष सचल दस्तों का गठन किया गया है। इस सचल दल ने जनपद के गोपीगंज, नगर पालिका भदोही, महाराजगंज, औराई, सुरियावा आदि स्थान पर अभियान चला कर खोया, मिठाई, साबूदाना, चिप्स, पनीर, दाल इत्यादि नमूनों को संकलित कर जांच हेतु प्रेषित किया है। टीम द्वारा खराब पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों का विनष्टीकरण भी किया जा रहा है। उपरोक्त के क्रम में लगभग 150 किलोग्राम विभिन्न खाद्य पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया है।
इस सचल दल टीम का नेतृत्व कमल निवास त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। आज के सचल दस्ते में मानवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, तविंदा एवं ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ उपस्थित रहकर कार्यवाही को संपादित किये।