तहसील स्तरीय गौ संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित
बेसहारा पशुओं के बेहतरीय के लिए उप जिलाधिकारी ने नेपियर घास लगाने और नई भूमि चारगाह चिन्हित का निर्देश
रिपोर्ट सुरेश पांडे
जखनिया गाजीपुर। जखनियां तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी कमलेश सिंह के अध्यक्षता में तहसील स्तरीय गौ संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिसमें ज़खनिया तहसील अंतर्गत मनिहारी,सादात, जखनियां ब्लाक के अंतर्गत 14 अस्थाई गौ आश्रय स्थल है। गौ आश्रय स्थल में हरे चारागाह नेपियर घास लगाने तथा चारा गाह की भूमि का चिन्हाकन करते उपलब्ध कराने है।उप जिला अधिकारी कमलेश सिंह ने कहा कि अस्थाई गौ आश्रय स्थल के श्रमिकों के सीधे खाते में राज्य वित्त के खाते से मानदेय सीधे खाते में भेजने पर भी विचार किया गया। अभी भी कुछ जगहों पर छुट्टा पशुओ उनको भी सरक्षित करने का विचार किया गया तथा नई अस्थाई गौ आश्रय स्थल बनवा कर रखने पर भी चर्चा की गई।पुलिस उपाधीक्षक बलराम,नायब तहसीलदार राजीव रंजन, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी सादात,मनिहारी, सचिव रामजन्म सिंह,कानूनगो शाह आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।