एनडीए सरकार 'विकसित बिहार' की नींव रख रही है : विजय सिन्हा

[ad_1]

पटना, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों ‘प्रगति यात्रा’ के तहत प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे कई घोषणाएं कर रहे हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान पथ निर्माण विभाग की 67 योजनाओं की घोषणा की, जिसके लिए 7,741 करोड़ रुपए की राशि घोषित की गई।

विजय सिन्हा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार की डबल गति अब कैबिनेट की बैठक में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उत्तर बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। इन योजनाओं में रिंग रोड, बाइपास और रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण प्रमुख है, जो उत्तर बिहार के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा देगा।

उन्होंने बताया कि हम पांच से छह घंटे में प्रदेश के किसी कोने से राजधानी पटना पहुंचने के लक्ष्य को पूरा कर चुके हैं। अब इस डबल इंजन की सरकार में राज्य के किसी भी हिस्से से पटना पहुंचने का लक्ष्य साढ़े तीन घंटे में पूरा कर लेने को लेकर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले विकसित बिहार की नींव रखी जा रही है। मुख्यमंत्री अभी और भी कई योजनाओं की घोषणा करने वाले हैं।

उन्होंने पथ निर्माण विभाग के 530 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने कहा कि इन पर घोषणाओं को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

–आईएएनएस

एमएनपी/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button