जबलपुर में महिला का अपहरण कर कार में लूटी आबरू 

In Jabalpur, a woman was kidnapped and robbed in a car 

जबलपुर। शहर की महिला का अपहरण करने के बाद  फोरव्हीलर में उसकी आबरू लूटी गई। पीडि़ता किसी तरह दरिंदों के चंगुल से भाग निकली। जिसके बाद पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद  घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया। इसके बाद दोनोंं को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया हैं।

पुलिस स के मुताबिक शहर में रहने वाली एक महिला किसी काम से बरेला गईं हुई थी जहां से दीपक पटेल एवं मोहित कुमार साहू नामक दरिंदों ने महिला को कार में जबरदस्ती बैठाया और फिर रास्ते में उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। बाद मेंं पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।
एक मंडला से तो दूसरा खमरिया से गिरफ्तार
ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि   37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर  दीपक पटेल पिता मुन्ना पटेल 25 वर्ष निवासी खमरिया  और मोहित कुुमार साहू पिता उमा कुमार 40 वर्ष निवासी मंडला को गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वारदात में प्रयुक्त  फोरव्हीलर को जब्त कर लिया गया हैं।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button