नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के लिए तीसरी बार शपथ लेने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर संजय सिंह

नगरा(बलिया) माननीय नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए लिए गए शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर

 

कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया. नगर पंचायत के हनुमान चौक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया

 

. तत्पश्चात पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बैठक किया. जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के

 

साथ ही देश में विकास के मामले में उच्च प्रतिमान स्थापित करेगा, यही नहीं विश्व में भी भारत का मान बढ़ेगा. इस अवसर पर जिला महासचिव आलोक शुक्ला, जिला

 

संयोजक आईटी विभाग जयप्रकाश जयसवाल, उमाशंकर सोनी, पप्पू सिंह, अरविंद नारायण सिंह, रामायण ठाकुर, मुन्ना, गणपति, कैलाश बिहारी सिंह, मनोरमा सिंह, अमरेश

 

सोनी, संतोष पांडेय, पूर्व प्रधान अशोक कुमार आदि रहे.

Related Articles

Back to top button