डीएम देवरिया बनी दिव्या मित्तल । 

 

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया, नए डीएम के रूप में देवरिया दिव्या मित्तल का आगमन हुआ है दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली है इनका जन्म दिल्ली में हुआ और प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी दिल्ली से ही प्राप्त की इस दिव्या मित्तल ने यूपी एसएससी 2012 ऑल इंडिया में 68 में रैंक को हासिल की थी उन्होंने पहले प्रतिष्ठित आईआईटी और आईआईएम की परीक्षा में सफलता हासिल की इंजीनियरिंग आईआईटी दिल्ली से पूरी की एवं बेंगलुरु से एमबीए किया। आईएएस की तैयारी बिना किसी, कोचिंग सेंटर में गए हुए खुद को तैयारी की । दिव्या मित्तल लंदन की नौकरी छोड़कर अपने मातृभूमि भारत को पसंद किया और उन्होंने आईएएस बनकर उत्तर प्रदेश में सेवा देती चली आ रही है। इसके पूर्व आप मिर्जापुर जिले में डीएम के रूप में गाँव गाँव में चौपाल लगा कर जनता से सीधे जुड कर जनता की समस्याओं का समाधान किया जिससे मिर्जापुर में लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जानी जाने लगी। देवरिया के अधिवक्ताओं ने दिव्या मित्तल के आगमन पर खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button