बाइक और ऑटो रिक्शा में हुआ जोरदार टक्कर दो हुए घायल।

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

देवरिया। बरहज नगर के राज नगर मोड़ के समीप दिन में लगभग

11:30 बजे थानाक्षेत्र बरहज अंतर्गत बरहज रेलवे स्टेशन से सलेमपुर जाने वाली रोड पर राजनगर मोड ईदगाह के पास तेज रफ्तार से आ रही ऑटो (वाहन संख्या-UP53JT-1110) तथा पल्सर दो पहिया वाहन (वाहन संख्या UP52W-4541) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे पल्सर बाइक के चालक विनय प्रसाद (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र बजरंगी प्रसाद तथा पीछे बैठे अजय प्रसाद (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्र शिवरात गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना आसपास के लोगों द्वारा थाना स्थानीय पर दिया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी बरहज ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल देवरिया रेफर किया गया। जहां घायलों का ईलाज जारी है। परिजनों द्वारा घायल विनय प्रसाद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उक्त दुर्घटना के संबंध में किसी पक्ष द्वारा थाना स्थानीय पर अभी तक कोई तहरीर नहीं दिया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को थाने लाकर खड़ा किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त ऑटो बरहज रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर सलेमपुर के तरफ जा रहा था तथा घायल विनय प्रसाद तथा अजय प्रसाद अपने दो पहिया वाहन से बरहज स्टेशन की तरफ जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में एक्सीडेंट हो गया।

Related Articles

Back to top button