Azamgarh news:टॉप टेन अपराधी अरविंद यादव गिरफ्तार

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने की पुलिस ने टाप टेन अपराधी अरविन्द यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया आरोपी के ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। बुधवार को थानाध्यक्ष रौनापार मय हमराह फोर्स व उ0नि0 वंशराज सिंह चौकी प्रभारी महुला मय हमराह फोर्स द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग करते हुए टेकनपुर बंधा से समय करीब 08.05 बजे थाना रौनापार के टाँप टेन की सूची मे नामित अभियुक्त अरविन्द यादव पुत्र अभिमन्यु यादव सा0 रोशनगंज को टेकनपुर बन्धे के पास से हिरासत पुलिस मे लिया गया।अभियुक्त के कब्जे से 1300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 38/2023 धारा 8/20NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button