चीन में पहला अंतर्राष्ट्रीय युवा कविता महोत्सव, ब्रिक्स सांस्कृतिक संगम

First International Youth Poetry Festival, BRICS Cultural Confluence in China

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

बीजिंग, 18 जुलाई:चीन की राजधानी पेइचिंग और चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो 18 से 24 जुलाई तक ‘पहला अंतर्राष्ट्रीय युवा कविता महोत्सव (ब्रिक्स देशों के लिए विशेष सत्र)’ की मेजबानी करने के लिए तैयार है। चीनी लेखक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और मानवता के लिए साझा भविष्य के निर्माण के साधन के रूप में युवा कविता को बढ़ावा देना है। यह ऐतिहासिक महोत्सव चीन, भारत, ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान और इथियोपिया सहित 10 ब्रिक्स देशों के 70 से अधिक प्रभावशाली युवा कवियों को एक साथ लाएगा। ये कवि थीम फ़ोरम, काव्य पाठ, अकादमिक संवाद और सांस्कृतिक भ्रमण में शामिल होंगे, जिससे दोस्ती बढ़ेगी और चीन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समकालीन प्रगति के बारे में उनकी समझ गहरी होगी।हांगचो में उत्सव के कार्यक्रम में ‘यंग पोएट्री क्लब’ अकादमिक संवाद, पांडुलिपि दान समारोह और ‘ब्रिक्स यूथ पोएट्री फॉरेस्ट’ का प्रतीकात्मक रोपण शामिल है। ये युवा कवि वेस्ट लेक, ल्यांगचू संग्रहालय, चच्यांग प्रांतीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संग्रहालय, पेइचिंग- हांगचो ग्रैंड कैनाल संग्रहालय और लोंगमन प्राचीन शहर जैसे सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे लू शुन और श्य्वी चिमो जैसे प्रसिद्ध चीनी साहित्यकारों के पूर्व निवासों का भी दौरा करेंगे।पेइचिंग में, प्रतिभागी मुथ्येनय्वी ग्रेट वॉल और फॉरबिडन सिटी सहित प्रतिष्ठित स्थलों का दौरा करेंगे। वे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोणों पर विचार करते हुए ‘ग्रेट वॉल के अंदर और बाहर का दृश्य’ शीर्षक से एक काव्य संगोष्ठी में भी भाग लेंगे। यह उत्सव 19 जुलाई की रात को हांगचो में एक भव्य समारोह के साथ शुरू होगा। यह कार्यक्रम कविता पाठ, नाट्य प्रदर्शन, संगीत, नृत्य और ओपेरा के माध्यम से ब्रिक्स देशों के इतिहास, संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, जो इन विविध देशों की कलात्मक और काव्यात्मक सुंदरता को उजागर करेगा।बता दें कि यह प्रथम अंतर्राष्ट्रीय युवा कविता महोत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान, काव्यात्मक अभिव्यक्ति और अंतर्राष्ट्रीय मैत्री का एक आकर्षक उत्सव होगा, जो ब्रिक्स देशों के युवाओं के बीच सहयोगात्मक रचनात्मकता के एक नए युग की शुरुआत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button