आजमगढ़:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा गया गोतस्कर
Azamgarh: Smuggler caught with illegal dagger and cartridges

आजमगढ़: अहरौला थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गोतस्कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मेहियापार निजामतुल्ला मोड़ के पास एक अभियुक्त समीम कसाई पुत्र गुड्डू कसाई उम्र 24 वर्ष निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर के साथ समय 22.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 340/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त समीन कसाई उपरोक्त पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।


