विवेकानन्द युथ अवार्ड 2024-25 हेतु 30 अगस्त 2024 तक जमा करें अपना आवेदन। 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

देवरिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया है कि विवेकानन्द युथ अवार्ड 2024-25 हेतु विकास खण्ड, जनपद व राज्य स्तर के लिए राष्ट्रीय व समाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले युवाओं का चयन अवार्ड हेतु किया जाना है। युवाओं (15-35 वर्ष की आयु के बीच) को प्रेरित करने के लिए जिससे वे राष्ट्रीय विकास एवं समाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें तथा युवाओं को प्रोत्साहित कर समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा इस प्रकार एक अच्छे नागरिक के रूप में उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार करना एवार्ड का उद्देश्य है।

यह पुरस्कार युवाओं को विकास कार्यकम के विभिन्न कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों यथा – खेलकूद सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्पवचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर उर्जा संयत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य मानव अधिकारों को बढावा देना पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने हेतु प्रदान किया जायेगा।

विकास खण्ड स्तर पर 01 सर्वोत्कृष्ट मंगल दल (युवक अथवा महिला मंगल दल) को 5000 रू० तथा जनपद स्तर पर 01 सर्वोत्कृष्ट मंगल दल (युवक अथवा महिला मंगल दल) को 20000 रु० प्रदान किया जायेगा।पुरस्कार हेतु मंगल दल में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

एवार्ड प्राप्त करने हेतु युवा अपने फार्म 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक राष्ट्रीय व समाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने संबंधी विवरण बुकलेट फार्म तैयार कर संबंधित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पास अपना आवेदन 30 अगस्त 2024 तक जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button