कंबोडिया में धोखाधड़ी का शिकार हुए 14 भारतीय नागरिकों को बचाया

14 Indian nationals who were victims of fraud in Cambodia were rescued

नोम पेन्ह, 20 जुलाई: कंबोडिया में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुए 14 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। यह जानकारी शनिवार को नोम पेन्ह में भारतीय दूतावास ने दी।दूतावास ने बताया कि कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से अब तक धोखाधड़ी के शिकार हुए 650 से अधिक भारतीय नागरिकों को बचाया गया है और वापस भारत भेजने में मदद की है।दूतावास ने धोखाधड़ी का शिकार हुए भारतीय नागरिकों के बारे में कंबोडियाई पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस के सहयोग से 14 और भारतीय नागरिकों को बचाया गया।
बचाए गए लोगों की देखभाल की कंबोडिया के सामाजिक मामलों और युवा पुनर्वास मंत्रालय के समन्वय में काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन द्वारा जा रही है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह कंबोडियाई अधिकारियों के संपर्क में है और 14 बचाए गए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और समय पर भारत वापस भेजने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध कर रहा है।दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और कंबोडिया में भारतीय नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दूतावास ने एक बयान में कहा है, “भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे देश में किसी भी नौकरी की पेशकश पर अत्यधिक सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना नोम पेन्ह स्थित दूतावास को दें।”

Related Articles

Back to top button