भारतीय किसान यूनियन के नेता 7 अगस्त को भ्रष्टाचार के खिलाफ देवरिया में करेंगे आंदोलन। 

 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

भाकियू जिला कमेटी देवरिया की सिंचाई डाक बंगले पर बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 7 अगस्त दिन बुधवार को देवरिया सदर तहसील में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसीलदार देवरिया सदर के कार्यालय पर एक बड़े आंदोलन करने का निर्णय लिया गया जिसमें तहसील में किसानों, आमजन की समस्याओं जैसे वरासत के नाम पर लेखपाल द्वारा 1000 से 1500, 2000 रुपए लेने, दफा 24 में लेखपाल कानूनगो द्वारा 4000 से 6 000, 8 000, 10000 रुपया लेकर नापी करना ,न देने पर वैसे ही कार्य को लटकाए रखना, खारिज दाखिल के नाम पर 500 रुपए से लेकर एक हजार रुपए लेने, किसी भी नापी में बिना पैसे के नापी नही किए जाने,तमाम किसानों के खतौनी में नाम एवं हिस्सा गलत किए जाने व अन्य किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार देवरिया सदर के कार्यालय पर किसान पंचायत करने का निर्णय लिया गया ।

आप सभी तहसील वासियों से सादर अनुरोध है की 7 अगस्त दिन बुधवार को आप अपने गांव ,अपने घरों से निकलकर तहसीलदार कार्यालय पर होने वाले आंदोलन में जरूर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए ।

Related Articles

Back to top button