श्रम प्रवर्तन विभाग में काम करने के नाम पर कोई पैसा मांगता है तो सूचित करें। शशि सिंह

 

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

 

देवरिया,  श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया है कि संज्ञान में आया है कि जनपद में कोई अज्ञात व्यक्ति विभाग में काम कराने के नाम पर प्रतिष्ठान स्वामियों एवं निर्माण श्रमिकों से पैसे की माँग कर रहा है। समस्त प्रतिष्ठान स्वामियों एवं निर्माण श्रमिकों को उन्होंने अवगत कराया है कि इस तरह का कोई व्यक्ति जो विभाग या अधिकारियों के नाम पर तथा निर्माण श्रमिकों से विभाग में काम कराने हेतु पैसे मांगता है तो उसकी सूचना तत्काल शशि सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, देवरिया के मोबाइल नं0-9140469647 पर दें तथा साक्ष्य सहायक श्रम आयुक्त, विकास भवन परिसर देवरिया में उपलब्ध करायें। ऐसे व्यक्तियों पर सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

Related Articles

Back to top button