विलास पाटील व्दारा कांग्रेस उम्मीव्दार के रुप में नामांकन, किये जाने पर राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

Vilas Patil's nomination as a Congress candidate created a stir in the political circles

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

भिवंडी – भिवंडी राजनीतिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया जब 136 भिवंडी पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामाकन दाखिल कर दिया। जब की कांग्रेस पार्टी ने दयानन्द चोरघे को उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है। राजनिति के गेम चेंचर माने जाने वाले विलाश पाटील, भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका पालिका के महापौर पद पर कई बार नेतृत्व कर चुके हैं। एक लोकप्रिय नेता होने के कारण इस सीट के प्रमुख दावेदार भी माने जा रहे हैं।
पाटील ने अजय नगर स्थित अपने व्यवसायिक कार्यालय में अपने समर्थकों के समक्ष अपनी चुनावी मंशा का खुलासा किया। उन्होंने कहा, “मैं बहुत जिद्दी हूँ। जो ठान लेता हूँ, वह जरूर करता हूँ।” उनके समर्थकों ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि भिवंडी के हर गली और मोहल्ले में उनकी अच्छी पहचान है। पाटिल के समर्थकों का मानना है कि वर्तमान में कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवार को क्षेत्र के कई मोहल्लों के नाम तक नहीं पता हैं। पाटील को “किंग मेकर” के नाम से जाना जाता है। उनकी राजनीतिक उपस्थिति स्थानीय मतदाताओं के बीच मजबूत मानी जाती है। उन्होंने कहा कि वह अपने दावे को साबित करने के लिए तैयार हैं। और उनका स्थानीय जुड़ाव ही उनकी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का विचार कर रहे हैं।
पाटिल ने यह भी बताया कि वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लगातार संपर्क में हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर सकती है।उनका मानना है कि कांग्रेस को एक मजबूत और स्थानीय नेता की आवश्यकता है, जो भिवंडी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। भिवंडी की राजनीति में इस घटनाक्रम ने उत्साह और उत्सुकता का माहौल बना दिया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी अपने निर्णय पर क्या कदम उठाती है और पाटिल का चुनावी अभियान किस दिशा में आगे बढ़ता है। आगामी चुनावों में यह सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, और पाटिल के इस ऐलान ने इसे और भी रोचक बना दिया है।

Related Articles

Back to top button