मिशन शक्ति 5.0 : डीआईजी सुनील कुमार सिंह व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने महिला रिक्रूट आरक्षियों संग किया भोजन, समस्याएं सुनकर दिया समाधान का आश्वासन
Mission Shakti 5.0: DIG Sunil Kumar Singh and State Women's Commission member Dr. Priyanka Maurya dined with women recruit guards, listened to the problems and assured them of solutions
 आजमगढ़, 23 सितम्बर।महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ का दृश्य प्रेरणादायक बन गया, जब उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या और आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह स्वयं महिला रिक्रूट आरक्षियों के बीच पहुंचे।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह तथा सीओ सिटी शुभम तोदी भी मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण, भविष्य और व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से सुना।

डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि
“महिला शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस बल में भर्ती हुई ये बेटियां प्रदेश की सुरक्षा और सम्मान की नई पहचान बनेंगी। विभाग की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।”
वहीं, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने महिला रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा
“आज की नारी किसी से कम नहीं है। कानून की रक्षा करने वाली महिला आरक्षियां न सिर्फ अपनी पहचान बनाएंगी बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को भी मजबूत करेंगी।”
कार्यक्रम का सबसे विशेष क्षण तब आया, जब डीआईजी सुनील कुमार सिंह व डॉ. प्रियंका मौर्या ने सभी महिला रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया। यह दृश्य परंपरा और संवेदनशीलता का अनूठा संगम रहा, जिसने उपस्थित हर किसी को प्रभावित किया। महिला आरक्षियों ने भी खुले मन से अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें सुनकर अधिकारियों ने तत्काल संबंधित विभागों को समाधान हेतु निर्देशित किया।यह आयोजन मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों-महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता-को और अधिक मजबूत करता है। आजमगढ़ पुलिस लाइन का यह ऐतिहासिक क्षण महिला आरक्षियों के आत्मबल और मनोबल को नई ऊंचाई देगा।
महिला आरक्षियों ने भी खुले मन से अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें सुनकर अधिकारियों ने तत्काल संबंधित विभागों को समाधान हेतु निर्देशित किया।यह आयोजन मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों-महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता-को और अधिक मजबूत करता है। आजमगढ़ पुलिस लाइन का यह ऐतिहासिक क्षण महिला आरक्षियों के आत्मबल और मनोबल को नई ऊंचाई देगा।