9 अगस्त 1925 के काकोरी घटना को याद कर,
शहीदों की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर किया नमन ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया,
नगर पालिका अध्यक्ष बरहज में आज देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के , स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा से किया नमन सर्वप्रथम शहीद स्मारक पन्ना रोड लाजपत भवन एवं अनंत पीठ आश्रम बरहज में अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया अनंत पीठ आश्रम में शहीदों के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल विशिष्ट अतीत के रूप में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप रही कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के पीठाधीश्वर ॴजनेय दास जी महाराज ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित विनय मिश्रा के मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरयू विद्यापीठ के संचालक रमेश तिवारी अंजान ने शहीदों के लिए कविता के माध्यम से नमन किया। विशिष्ट अतीत के रूप में निरुपमा प्रताप ने कहा कि आज जो कुछ भी हम हैं वह शहीदों के बल पर हैं, शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर गुलाम देश को आजाद कराया मुख्य अतिथि श्वेता जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी के लिए आश्रम के दूसरे पीठाधीश्वर बाबा राघव दास जी ने क्रांतिकारियों के बीच रहकर अलग जगाया देश की आजादी के लिए बाबा जी 9 बार जेल गए पावन धरती हम सभी के लिए नमन करने योग्य है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, आश्रम के पीठाधीश्वर ने कहा कि आज के ही दिन 9 अगस्त 2019 में महात्मा गांधी ने एक नारा दिया करो या मरो गांधी जी की आवाहन पर देश की जनता जाग उठी और क्रांतिकारियों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला देश देश आजादी की ओर बढ़ निकला कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला ने किया कार्यक्रम में रामनिवास उपाध्याय, विनय कुमार मिश्रा ,अनमोल मिश्रा, नथुनी प्रसाद, मनोज गुप्ता, महेश यादव, रतन वर्मा, महेश जयसवाल ,संपूर्णानंद, ओमप्रकाश दुबे ,सहित नगर पालिका के कर्मचारी गण काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



