निशुल्क रोजगार मेला 17 को।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया, जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर देवरिया के तत्वावधान में जिला सेवायोजन कार्यालय, जी०आई०टी०आई० कैम्पस में 17 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से निशुल्क रोजगार मेला आयोजित है अभी तक निजी क्षेत्र की कम्पनी सोनाटा फायनेन्स प्रा० लि० द्वारा प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जा चुका है जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन किया जायेगा। रिक्त पदों हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा आई०टी०आई० पास एवं आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गयी है उपर्युक्त योग्यता एवं आयु वर्ग के इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कर निर्धारित तिथि व समय पर अपने रेज्यूम (बायोडाटा) के साथ रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियो का मासिक वेतन लगभग रु० 8500-15500 के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग-व्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय से सम्पर्क करें।
रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है, प्रतिभाग करने या चयन होने एवं उसके उपरान्त भी किसी प्रकार की धनराशि देय नहीं है। यदि किसी के द्वारा धनराशि मांगी जाती है तो जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया में सूचित कर सकतें हैं।



