अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के समाधी स्थल से निकाली तिरंगा यात्रा।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया, बरहज नगर, अनंत पीठ में स्थापित अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के समाधि स्थल से आज तिरंगा यात्रा आश्रम के पूज्य पीठाधीश्वर आनजनेय दास जी महाराज एवं प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में निकल गया सर्वप्रथम पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि एवं प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ इस जीत के साथ हुआ शहीदों के समाधि पर लगेंगे हर वर्ष मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा, ,, इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी, डॉक्टर सूरज प्रकाश गुप्त, डॉक्टर अमरेश त्रिपाठी डॉ सज्जन गुप्त, डॉ वेद प्रकाश सिंह, उमेश ,डॉक्टर अरविंद पांडे, डॉक्टर आरती पांडे, प्रदीप शुक्ला ,विनय कुमार मिश्रा । प्रेम शंकर पाठक प्रधानाचार्य श्री कृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ,रामधनी गोड ,कुश भगत, अंगद तिवारी ,समाजसेवी श्यामसुंदर जयसवाल, काशिपति शुक्ला, रामनिवास उपाध्याय ,अर्जुन भारती, सचिन सिंह ,अशोक सोनकर, तथा भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू सहित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहद एवं पीजी कॉलेज आश्रम बरहज के हजारों छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर तिरंगा लहराया शहीद स्थल से लेकर तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण किया ।जिसमें वंदे मातरम जय श्री राम अमर शहीदों की कुर्बानी याद करेंगे हिंदुस्तानी आदि नारों से पूरा नगर गूंज उठा तिरंगा यात्रा में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।



