तरुण मित्र एवं स्वतंत्र प्रभात के खबर पर शिक्षक संघ इकाई ने किया पुरजोर विरोध। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

इकाई शिक्षक संघ बाबा राघव दास भगवान दास , स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज देवरिया ने आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को एक आपात मीटिंग कर समाचार पत्र तरुण मित्र एवं स्वतंत्र प्रभात में महाविद्यालय की व्यवस्था के खिलाफ अफवाह जनक एवं भ्रामक खबर का पुरजोर विरोध करते हुए घोर निंदा किया है साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि भविष्य में इस तरह की अफवाह जनक खबरें समाचार पत्र में बिना किसी तथ्य के प्रकाशित होती हैं तो उस समाचार पत्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। बैठक में इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर आरती पांडे , प्रोफेसर दर्शना श्रीवास्तव, महामंत्री डॉक्टर सूरज प्रकाश गुप्त एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने समवेत स्वर में निंदा प्रस्ताव पारित किया। फुपुक्टा प्रतिनिधि डॉ0 वेद प्रकाश सिंह ने प्राचार्य से अनुरोध किया की उक्त समाचार पत्रों के संपादक एवं संवाददाताओं के खिलाफ विधिक कार्यवाही किया जाए ताकि भविष्य में समाचार पत्रों द्वारा महाविद्यालय के खिलाफ कोई भी अफवाह ना फैलाई जा सके ।

Related Articles

Back to top button