हर घर तिरंगा श्रेष्ठ भारत का प्रतीक-जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया, मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लहराया।

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हर घर तिरंगा श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। उनके द्वारा उपस्थित सम्मानित न्यायाधीशगण व कर्मचारीगण को एकता, अखंडता, संप्रभुता बनाये रखने हेतु प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा इस अभियान के तहत सम्मिलित सभी न्यायाधीशगण के उत्साह के लिए हृदय से अभिनंदन किया गया।

Related Articles

Back to top button