78 , वा, स्वतंत्रता दिवस पूरे भव्य समारोह के साथ मनाया गया।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया

 

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी भव्यता एवं विस्तार के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेडियम,लहरतारा में आयोजित भव्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । समारोह में रेलवे सुरक्षा बल , मंडल कला समिति तथा पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ की टुकड़ियों ने भाग लिया । इस अवसर पर वाराणसी मंडल के अपर मंडल प्रबंधक(परिचालन) श्री आर के सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) श्री रोशन लाल यादव, मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति)श्री कौशलेश सिंह,मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मोनिका सक्सेना एवं कार्यकारिणी की सदस्याएं, सभी शाखाधिकारी तथा मंडल कार्यालय पर कार्यरत कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

परेड की सलामी के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि 77 वर्ष पूर्व हमारा देश आज ही के दिन स्वतंत्र हुआ तथा हमें अंग्रेजी दासता से मुक्ति मिली थी। मैं देश की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों को नमन करता हूँ। इस राष्ट्रीय पर्व पर मैं सीमा पर तैनात सेना एवं सुरक्षा बल के जवानों के पराक्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता हूँ, जो विषम परिस्थितियों में भी देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने में अपना अतुलनीय योगदान दे रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिकरण एवं रेलवे सुरक्षा बल के डॉग स्क्वाड द्वारा डॉग स्किल्ड का प्रदर्शन कर रेल संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा में उनकी उपयोगिता बताई । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में शामिल प्रत्येक टुकड़ी यथा रेलवे सुरक्षा बल,डॉग स्क्वाड,स्काउट गाइड जिला संघ तथा मंडल कला समिति को मंडल रेल प्रबंधक ने नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की । कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल ने किया।

Related Articles

Back to top button