पुरे जनपद में 78 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को परम्परागत रुप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया समूचे जनपद में 78 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जनपद में विभिन्न स्थानों पर छात्र व छात्रों द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को याद किया गया।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। परंपरा मुताबिक राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन गाया गया। इसके बाद भारत माता की जय के नारे लगाए गए। जिलाधिकारी द्वारा विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट में ध्वज फहराने के पश्चात् राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय गीत राजकीय कस्तुरबा विद्यालय के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी, सीआरओ जेआर चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय आदि ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को साल ओढ़ाकर व माल्यार्पण/पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि देश यह स्वतंत्रता महापुरुषों, शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के असीम संघर्ष व बलिदान से मिला है। हम सभी का कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्ण बनाए रखने में अपना योगदान दें। देश की एकता, अखंडता के लिये कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें देश हित के लिए समर्पित रहना चाहिए। सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अदा करना चाहिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किया। इसके उपरांत उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया। जिलाधिकारी ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किया। जिलाधिकारी ने राजकीय बालगृह में बच्चों को किताबें एवं उपहार दिए। इसके पश्चात उन्होंने मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण किया।

Related Articles

Back to top button