श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।
देवरिया जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ आज शाम से ही आने लगी है । शिव भक्तों में बोल बम कांवरिया भक्तों द्वारा मां सरयू के तट पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भक्तों का कहना है कि कल अंतिम सोमवार होने के नाते और जलाभिषेक करने के लिए हम लोग आज ही जल भरने आए हुए हैं बाबा महेंद्रनाथ महेंन दूधेश्वर नाथ रुद्रपुर ,दिगेश्वर नाथ मंदिर सोहगरा, झारखंडी शिव मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों पर भक्तों द्वारा निरंतर भजन कीर्तन पूजन का कार्यक्रम चल रहा है । मंदिर सावन के प्रथम दिन से ही भव्य रूप से सजाए गए हैं अपनी-अपनी श्रद्धा के साथ भक्तों का पूरे सावन भर आना-जाना लगा रहा है कल अंतिम सोमवार होने के नाते आज अभी से शिव भक्त हजारों की संख्या में थाना घाट बरहज कपवार घाट, और अन्य घाटों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है।



