राजीव गांधी की दूरदर्शिता ने बनाया भारत को आधुनिक व महान देश- मंसूरी ,  राजीव गांधी की 80 वीं जयंती

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया, बरहज मंगलवार को

स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में सिद्दत के साथ मनायी गयी। लाजपत भवन पर पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को कृतज्ञतापूर्वक याद किया। स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मंसूरी ने कहा कि सन् 1984 से लेकर सन् 1989 तक देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का कार्यकाल 21वीं सदी में विकसित भारत की नींव रखने का काल खण्ड था जिस काल खण्ड में स्वर्गीय राजीव गांधी ने कम्प्यूटर एवं संचार क्रांति के द्वारा देश को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी की दूरदर्शिता के चलते ही आज भारत दुनिया के देशों में एक सक्षम, आधुनिक एवं महान देश के रूप में शुमार होता है। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव भोला तिवारी ने कहा कि देश में पंचायती राज व्यवस्था से लेकर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदान का पहली बार अधिकार राजीव गांधी की देन है जिससे लोकतंत्र को ताकत मिलती है। यहां मुख्य रूप से जिला सचिव ब्यास दुबे,विजय कुमार गुप्त,डा उमेश कुमार,राधारमण पाण्डेय, जितेन्द्र जायसवाल, राजधन राजभर रामबहादुर सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी,रविप्रकाश तिवारी, धीरज यादव, मोहम्मद खालिद,नरेश चंद, इसराइल अली, इमरान मलिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button