जनता को दिया आश्वासन हीं टूटने देंगे विश्वास कमलेश पासवान

 

जिला संवाददाता विनय मिश्र

देवरिया,

बरहज: केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें कोई लापरवाही नहीं चलेगी। जनसंवाद में 20 लोगों ने अपनी समस्या बताई।

समस्या सुनने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार जनता की हर समस्या का समाधान करने को प्रतिबद्ध है। बरहज में बस स्टेशन और स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

इस मौके पर नरेंद्र मिश्र पप्पू, अंगद तिवारी, संजय सिंह, मुक्ति मार्ग के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, श्यामसुंदर जायसवाल, निखिल सिंह राजा, मण्डल अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू, जितेंद्र तिवारी, धनवंत सिंह, धीरेंद्र तिवारी, दिनेश गुप्त आदि उपस्थित रहे केंद्रीय राज्य मंत्री को कमलेश पासवान को अपने बीच पाकर दबंगों के अत्याचार से पीड़ित ग्राम मोहाव निवासी जयशीला देवी मंत्री के आगे हाथ जोड़कर फफक पड़ी। बोली कि पुलिस रोपियो को उन्हें बचा रही है। राज्यमंत्री ने थानेदार की क्लास लगाई। कहा कि हर पीड़ित को इंसाफ मिलना चाहिए। इस तरह का कुकृत्य करने वालो पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस कार्य मे लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मंत्री श्री पासवान ने मीडिया से भी रूबरू हुए। सड़को की बदहाली से जुड़े सवाल पर कहा कि सड़को का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। करुअना-मगहरा मार्ग निर्माण के लंबे समय से ठप होने की बाबत कहा कि फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। ठीकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भेजा जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजसेवी श्यामसुंदर जयसवाल ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि

Related Articles

Back to top button