कि आपके संसदीय क्षेत्र के बरहज विधानसभा में बरहज बाजार रेलवे स्टेशन स्थापित है।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट विनय मिश्रा

देवरिया। अंग्रेजी शासन काल में स्थापित हुए इस रेलवे स्टेशन से तीन दशक पहले तक व्यापारी सुविधाओं के लिए मालवाहक गाड़ियों का संचालन होता था। बड़ी लाइन होने के बाद बरहज बाजार रेलवे पर स्थापित मालगोदाम बंद कर व्यापारी सुविधाओं को समाप्त कर दिया गया।

वर्तमान में सलेमपुर-बरहज रेलवे खंड़ का यह स्टेशन उच्च क्षमता का रेल ट्रैक एवं यात्री गाड़ियों को विद्युत पावर से चलाया जाता है। बताया जाता है कि रेलवे द्वारा रेल संचालन में भारी खर्च वहन करने के बावजूद भी रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों को दूर तक की यात्रा एवं व्यापार में भी कोई फायदा नही मिल पा रहा है।

महोदय, निम्न बिंदुओं पर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं, जिससे बरहज सहित आसपास के क्षेत्रों बरहज रेलवे मार्ग से लाभ मिल सके।

1- बरहज से नई दिल्ली तक रेलगाड़ी का संचलन

2- बरहज से मुम्बई तक रेलगाड़ी का संचलन

3- बरहज बाजार रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम की स्थापना

4- बरहज बाजार रेलवे पर आरपीएफ पोस्ट की स्थापना

5- बरहज रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार पर आटोमेटिक कासन सिग्नल लाईट की स्थापना।

अत: आपसे आग्रह है कि उपरोक्त बिंदुओं पर आप रेलवे से स्वीकृति प्रदान कराते हैं तो आपका यह कार्यकाल स्वर्णिम एवं बरहज सहित आसपास के इलाकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button