5100 दीपों से हुआ बाबा महेंद्रनाथ की भव्य आरती जगमगा उठा पोखरा । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया,

बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महेन में अति प्राचीन शिव मंदिर बाबा महेंद्र नाथ का है जहां प्रतिवर्ष आज के दिन 5100 द्वीपों से बाबा की भव्य आरती की जाती है इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गांव के लोग अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर बाबा महेंद्र नाथ की आरती करते हैं अगल-बगल के गांव के लोग लगभग 5000 से ऊपर की जनता उपस्थित होती है आज शाम ढलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई । आचार्य गणों द्वारा वैदिक मत्रों के बीच भगवान शिव का पूजन करने के पश्चात भक्ति आरती प्रारंभ हुई आरती के बाद पोखर के चारों तरफ दीप जलाए गए जिससे पोखरा जगमगा उठा साथ ही उपस्थित जनमानस जय श्री राम जय बाबा महेंद्रनाथ हर हर महादेव आदि नारे लगाकर कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। देवरिया जनपद का मान जाना मंदिर बाबा महेंद्रनाथ का है इस कार्यक्रम में क्षेत्र के आचार्य गणो के अलावा अन्य श्रद्धालु जन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button