सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ो एकड़ फसल हुई बर्बाद

सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

,बरहज : सरयू नदी का बरहज थाना घाट पर बने बाढ़ मापक के अनुसार शुक्रवार की शाम नदी का जलस्तर 67. 78 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 66 मीटर 50 सेमी से एक मीटर 30 सेन्टीमीटर उपर है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। ग्रामीणों को गांव व टोलों में पानी घुसने का डर सताए जा रहा है। दियारा क्षेत्र के दश रसिया टोला, बिचला टोला, हरिनारायण यादव टोला, विशुनपुर देवार में किसानों की सैकड़ो एकड़ भूमि बाढ़ के पानी से डुब गया है।

परसिया देवार के रहने वाले हरिनारायण यादव ने बताया कि हमारी तीन एकड़ धान की फसल बाढ़ की पानी से डुब गया है

रानी याद ने बताया कि हमारी दो एकड़ फसल बर्बाद हो गई, दिनेश यादव, विद्यावती देवी,फुलझरी देवी,किरन ने बताया कि बाढ़ के पानी से हमलोगों की फसल बर्बाद हो गई अब खानें के लिए भी लाले पड़ गए हैं।

Related Articles

Back to top button