शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने वेतन के भुगतान को लेकर जिला विद्यालय , कार्यालय पर भरी हुंकार।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया में शिक्षकों एवं कर्मचारी के वेतन भुगतान न होने पर आक्रोशित शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इसके पूर्व अपने-अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता डॉ महेंद्र राय ने कहा कि आज 23 तारीख हो गया किंतु आज तक शिक्षकों कर्मचारियों के वेतन का भुगतान न होने से शिक्षकों के घरों में आज सब्जी खरीदने तक का पैसा नहीं बचा है सभी शिक्षक कर्मचारी किसी ने किसी बैंक का कर्जदार है वेतन भुगतान न होने के कारण बैंक की ईएमआई का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिससे रोजाना बैंक से फोन आ रहा है जिसके कारण उसकी पारिवारिक जीवन दुख में हो गया है अभी रक्षाबंधन का त्योहार बीता है जन्माष्टमी आ गया है वेतन भुगतान न होने के कारण कैसे त्यौहार बनेगा या एक यक्ष प्रश्न है उचित दिन बाद 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान का एक प्रशासन करेगा लेकिन आज एक व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए हजारों लोगों को अन्य की भट्टी में झुक देना कहां का न्याय है धरने के दौरान सभी विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रसाद ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि मंगलवार तक शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा सर जिला विद्यालय निरीक्षक के आश्वासन पर शिक्षकों ने धरना समाप्त किया लेकिन धरना स्थल पर ही यह सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारी काला फीता और यदि 29 अगस्त तक भुगतान नहीं हुआ तो पूर्ण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा सभी विरोध करेंगे सभा को शिक्षक नेता और रालोद के क्षेत्रीय संगठन महासचिव विपिन श्रीवास्तव ने संबोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से धीरेंद्र प्रताप सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश राय, डॉक्टर क्षमानंद ,काशीनाथ मौर्य, विपिन कुमार यादव ,आनंद शंकर उपाध्याय, मुक्तिनाथ मिश्रा ,सर्वोदय नाथ तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव ,नागेंद्र कुमार ,नित्यानंद यादव, रत्नेश तिवारी, रत्नेश यादव, गुफरान खान, के के तिवारी, आदर्श चंद्र मिश्र ,सुनील कुमार चौधरी, रजनीश कुमार वर्मा, शिक्षक कर्मचारी काफी संख्या में उपस्थित रहे।



