विभिन्न विभागों की संचालित योजना हेतु निःशुल्क नामांकन शिविर का आयोजन 28 अगस्त को।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया है कि SANKAL-HEW के अंतर्गत 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन के विशेष जागरूकता अभियान के आयोजन के अन्तर्गत विभिन्न विभागों की संचालित योजना यथा पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पान्शरशिप योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन, पी. एम. किसान, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं लिए महिलाओं/ बालिकाओं के लिए निःशुल्क नामांकन शिविर का आयोजन “वन स्टॉप सेंटर” देवरिया में 28 अगस्त 2024 को किया गया है। नामांकन शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुये योजनाओं में अपना आवेदन निःशुल्क कर सकते है



