समाजवादी पार्टी के विधानसभा के नेता बेचू लाल चौधरी ने या बाढ़ का अवलोकन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

समाजवादी पार्टी बरहज विधानसभा के नेता चौधरी बेचू लाल ने आज शनिवार को सरयू तट पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ की स्थिति का अवलोकन किया. श्री चौधरी ने , नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह बाढ़ प्रतिवर्ष आती है और प्रतिवर्ष लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है . लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में साधन भी मुहैया नहीं है. इन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्याप्त साधन मुहैया कराने की मांग की.
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल खालिक ने कहा कि यदि मोहन सेतु का निर्माण पूर्ण हो गया होता तो यहां के लोगों की बहुत हद तक समस्या का समाधान हो गया होता लेकिन, अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ ।
इस दौरान मुख्य रूप से – वीरेंद्र यादव, अब्दुल खालिक,श्रीकांत यादव, आफताब आलम, सलीम अंसारी, विशाल राजभर आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे.।

Related Articles

Back to top button