कांग्रेसी नेताओं ने सड़क की चौड़ीकरण को लेकर नायब तहसीलदार सलेमपुर को सौपा ज्ञापन।

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।
देवरिया, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव नगर से महुआ बारी जाने वाले मार्ग के जर्जर होने पर चौड़ी चौड़ीकरण की मांग को लेकर नायब तहसीलदार सलेमपुर को ज्ञापन सौपा । कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम जी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्र की जर्जर सड़कों को ठीक करने राजीव नगर से लेकर महुबारी की तरफ जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण एक बात रखी जिस पर नायक तहसीलदार ने कहा कि मैं खुद सड़क का निरीक्षण करूंगा जहां भी सडके टूटी फूटी एवं जर्जर होगी उसे ठीक करने के लिए शासन को भेज दूंगा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम जी गिरी ने कहा कि इसके पूर्व भी मैंने उप जिला अधिकारी सलेमपुर को ज्ञापन दिया था । लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया आज बाध्य होकर पुनः पुनः ज्ञापन सौप रहा हूं इस पर, कार्य होना चाहिए । नहीं तो हम कांग्रेसी कार्यकर्ता बिवस होकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।



