भगवान बुद्ध की सपा के जिला कार्यालय में मनाई गई जयंती 

सपाइयों ने उनके द्वारा दिए गए अनमोल वचन को किया याद 

 

भदोही। समाजवादी के कंसापुर स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। जहां पर उनके द्वारा दिए गए अनमोल वचन को सपाइयों द्वारा याद किया गया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के द्वारा दिए गए अनमोल वचन प्रत्येक व्यक्ति को ज्ञान और जागरूकता के मार्ग पर ले जाने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। बुद्ध पूर्णिमा पर सभी के सुख, समृद्धि की कामना करते हुए श्री यादव ने कहा है कि भगवान बुद्ध ने विश्व को करुणा, अहिंसा और प्रेम का जो संदेश दिया था। आज उसी का अनुसरण करके ही लोग शांति और खुशहाली पा सकते हैं। वहीं औराई विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अंजनी सरोज ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवन और विचार समय-समय पर लोगों के जीवन में शांति, करुणा और सच्चाई का प्रकाश फैलाते रहे हैं।

आज भी उनका उपदेश केवल आत्मिक विकास का मार्ग दिखाते हैं बल्कि जीवन की कठिनाइयों में भी संयम और समझ का मार्ग प्रदान करते हैं।

इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव,

रामधनी यादव, लालचंद बिंद, काशीनाथ पाल, महेंद्र गोड, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, गुलाब पाल, प्रदीप वियोगी, अनिल यादव, मिल्लु यादव, राम आसरे, प्रमोद यादव, गोरख पांडेय व मो.अरशद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button