विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की हुई मासिक समीक्षा बैठक। 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

देवरिया, पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक माह अगस्त, 2024 का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि ओम प्रकाश तिवारी डिप्टी लीगल एड डिफ़ेंस काउंसिल देवरिया की अध्यक्षता में किया गया है। बैठक का संचालन जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी के द्वारा किया गया।

बैठक में थाना प्रभारी ए0एच0टी0यू0 राकेश सिंह के द्वारा एस0जे0पी0यू0 के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में अवगत कराया गया, तथा किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा एजेण्डावार समीक्षा बिन्दु पर चर्चा करते हुये जे0जे0एक्ट कानून, बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम, एडाप्सन की प्रकिया के बारे में जानकारी दिया गया। जनपद में बाल-विवाह की रोकथाम एवं किसी भी अवैध तरीके से बच्चों को गोद न दिया जाय, गोद देने की प्रक्रिया कारा के वेबसाइट के माध्यम से कराया जाये। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विकसित एक युद्ध नशे के विरूद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम हेतु प्रेरित किया गया, तथा स्कूल कालेज, हास्टल के समीप शराब की दुकानें, लिकर गुटका, तम्बाकू अन्य हानिकारक पदार्थो को बच्चो के द्वारा सेवन किये जाने एवं बेचे जाने पर रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी रखने के बारे मे बताया गया, तथा विद्यालयों मेें गठित प्रहरी क्लब के बारे में जानकारी दिया गया, इसी कड़ी में जे0जे0 एक्ट की धारा 77 एवं 78 के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया, श्री तिवारी द्वारा बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति नाबालिक बच्चों से नशीली दवायें, लिकर, शराब, पान, गुटका, तम्बाकू इत्यादि की बिक्री कराता है, एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुचाने के लिये कहता है, फेरी लगवाता है, तो ऐसे व्यक्तियों के विरू़द्ध इन धारा में एफ0आई0आर0 दर्ज किये जाने का प्राविधान है, बैठक में डा0 सावित्री राय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के द्वारा पॉक्सो से संबंधित प्रकरण को 24 घण्टे के अन्दर बाल कल्याण समिति को उपलब्ध कराये जाने के बारे मे बताया गया। नीतू भारती प्रबन्धक एवं मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर के द्वारा वन स्टाप सेन्टर के कार्य एवं वन स्टाप सेन्टर पर पीड़िता को 05 दिन तक रखे जाने के प्राविधान के बारे में जानकारी दिया गया।दिनेश कुमार श्रम विभाग के द्वारा बाल श्रम से संबंधित विषयों की जानकारी से अवगत कराया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ओम प्रकाश तिवारी के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रिया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली विधिक सहायता के बारे मे जानकारी दिया गया तथा सभी को जे0जे0 के अनुरूप कार्य करने एवं आपसी समन्यवक बनाकर बच्चो के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने के बारे में बताया गया।

बैठक में डा0 हरेन्द्र कुमार उप मुख्य चिकित्साधिकारी, अनिल कुमार सोनकर जिला परिवीक्षा अधिकारी, अमित कुमार उपाध्याय केश वर्कर चाइल्ड हेल्प लाईन, अखिलेश कुमार, आकाश सिंह कुशवाहा आरक्षी थाना ए0एच0टी0यू0 तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button