आखिरकार अशोक भोशले ने भी १३६ भिवंडी पश्चिम विधानसभा सीट से करदिया नामांकन

Finally Ashok Bhosale also filed nomination from 136 Bhiwandi West Assembly seat

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

भिवंडी – विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के २९ अगस्त अंतिम दिन १३६ भिवंडी विधान सभा क्षेत्र से भिवंडी महानगर पालिका के पुर्व नगर सेवक व गलिच्छ बस्ती सुधार समिति के सभा पती अशोक भोशले नें अपना नामांकन दाखिल कर के चुनावी मैदान में उतरने का मन बना लिया है।
अशोक भोशले एक भवन निर्माता के साथ साथ कुशल राज नेता और वरिष्ठ समाज सेवक भी हैं। परंतु १३६ भिवंडी विधान सभा में चुनावी मैदान में दिग्गजों का जमावडा़ होने के कारण चुनावी लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। कामत घर चौधरी कंपाउड में रहने वाले अशोक भोशले एक कुशल प्रभाव शाली तथा मिलन सार नेताओं में एक माने जाते हैं। अभी नामांकन फार्म वासी के पहले कुल ३३ प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। नामांकन फार्म वापसी पर कितने प्रत्याशी मैदान में रहते हैं। यह दिल चस्प होगा।

Related Articles

Back to top button