रोवर्स रेंजर्स के तत्वाधान में सड़क  सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन । 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया। स्थानीय बाबा राघव दास भगवान स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में, रोवर्स रेंजर द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पोस्टर प्रतियोगिता में यूनिट के कुल 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें आराधना कुशवाहा, खुशी मद्धेशिया, अंकित सिंह, बबली विश्वकर्मा, कंचन कुशवाहा, खुशबू सिंह ,खुशी विश्वकर्मा ,सुशीला कुमारी, सुमन, रागिनी साहनी, खुशी जयसवाल, सुग्रीव यादव, नीरज दुबे, विपिन कनौजिया, प्रतिज्ञा विश्वकर्मा, रितिका जायसवाल, वर्षा पांडे सहित सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम के अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार सिंह डॉक्टर गायत्री गिरीश मिश्रा द्वारा पोस्ट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया पोस्टर प्रतियोगिता, संपन्न होने के बाद निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय लिया गया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता दर्शनशास्त्र विभाग डॉ संजय सिंह मनोविज्ञान विभाग डॉ विनय तिवारी भूगोल विभाग एवं कंचन तिवारी हिंदी विभाग से उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार प्रथम, द्वितीय और द्वितीय स्थान छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार प्रथम स्थान वर्षा पांडे, आराधना कुशवाहा ,खुशी जयसवाल, रितिका जायसवाल, सुमन भारती एवं द्वितीय स्थान पर बबली विश्वकर्मा, खुशी विश्वकर्मा ,विपिन कनौजिया रहे जबकि तीसरे स्थान पर बबीता जायसवाल, निधि यादव ,रागिनी सैनी, खुशबू सिंह, रागिनी प्रजापति रही।

Related Articles

Back to top button