रेलवे के अवकाश प्राप्त कर्मचारियों का प्रेमचंद सभागार में हुआ सम्मान।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया,

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल के नेतृत्व में 31 अगस्त,2024 को सेवानिवृत होने वाले 08 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उनके समापक धनराशि कुल तीन करोड़ सत्तासी लाख चौवन हजार एक सौ उन्नीस रूपये (रु 3,87,54,119) का भुगतान किया गया ।

इस अवसर पर मंडल वित्त प्रबंधक श्री एन.एन.पाण्डेय,सहायक वित्त प्रबंधक श्री अरविन्द पाण्डेय,सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश उपध्याय,सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अनिरुद्ध प्रसाद समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व् कर्मचारी उपस्थित थे ।

इस अवसर मंडल वित्त प्रबंधक श्री एन.एन.पाण्डेय ने सेवानिर्वृत कर्मचारियों को सकुशल सेवानिर्वृत होने की बधाई देते हुए कहा कि ट्रेन संचलन एवं प्रबंधन में रेलवे कर्मचारियों का महत्वपूर्ण भूमिका है । उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित व्यायाम,योगाभ्यास आदि करें और अपने बचे हुए समय को सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों की प्रतिपूर्ति करने में लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जाता है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव होता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान कर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया।

इसके पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश उपध्याय ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश उपध्याय ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड ,सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है । सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे। आपको जब भी समस्या हो आप मिल सकते है। आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

31 अगस्त,2024 को सेवानिवृत होने वाले 08 कर्मचारियों में सर्व श्री चन्द्रदेव यादव/हमाल, श्री विनय कुमार/स्टेशन अधीक्षक, श्री विजय कुमार यादव/ट्रेन मनेजर,श्री कृष्ण राम/ट्रेन मनेजर, श्री उमेश चन्द्र यादव/वरिष्ठ टेकनीशियन,श्री धनंजय सिंह/सीनियर सेक्शन इंजीनियर, श्री दिलीप कुमार/सफाई वाला, श्री हवलदार यादव/ ट्रैक मेन्टेनर आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button