आजमगढ़:पकड़ा गया किशोरी को भगाने वाला

आजमगढ़:रौनापार थाने की पुलिस ने किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार,थाना रौनापार पर वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 22.04.2024 को अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र दीपचन्द राम निवासी ग्राम आराजी देवारा करखिया (महड़ौर का पुरा) थाना रौनापर आजमगढ़ ने वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया तथा वादिनी द्वारा अभियुक्त के परिजनों से पूछने पर परिजनों ने गाली गलौच दिया।

 

 

 

जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 162/2024 धारा 363/366/504 भादवि0 बनाम 1. दीपक कुमार पुत्र धूपचन्द राम 2. गीता देवी पत्नी धूपचन्द राम 3. बन्दना पुत्री धूपचन्द राम समस्त निवासीगण ग्राम आराजी देवारा करखिया (महड़ौर का पुरा) थाना रौनापर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी,विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी कर उसके बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

 

 

शनिवार को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र धूपचन्द राम निवासी ग्राम आराजी देवारा करखिया (महड़ौर का पूरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को ग्राम करखिया मोड़ से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button