भागवत कथा के व्यासपीठ का ओमकार देव पांडे ने किया पूजन।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
भागलपुर ,देवरिया। भागलपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बलिया दक्षिणी में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा व्यास पीठ का पूजन ओमकार देव पांडे द्वारा वैदिक मत्रों के बीच, विधिवत किया गया। व्यास पीठ के आचार्य डॉक्टर मनमोहन मिश्रा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा होतेश्वरी माता मंदिर पर विगत पिछले दिनों से चल रही है कथा के दौरान डॉक्टर मनमोहन मिश्रा ने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भगवान के बाल लीलाओं का वर्णन किया जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता गण मंत्र मुग्ध हो उठे। सरस संगीत भागवत कथा में चार-चाद लगा दिया
कथा के दौरान ओमकार देव पांडे, अरविंद पांडे जिला पंचायत सदस्य, आचार्य गोविंद तिवारी, दीपक पांडे, मदन मिश्रा, कमला कांत पांडे, नवनाथ यादव ,चंद्रभान यादव ,सदानंद कुशवाहा, संयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, विनोद यादव, रामनारायण गुप्त, राम कृपाल पांडे, उमाकांत मिश्रा, राजदीप पासवान, सुनील पासवान ,आनंद पांडे, अंबरीश पांडे ,अवधेश पांडे, शिबू पांडे सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।