श्री चंडी माता मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का छठीहार। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया,

सरयू तट के उत्तर भाग पर स्थित श्री चंडी माता मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छठीहार मनाया गया । जिसमें भजन कीर्तन मंडली द्वारा सुंदर-सुंदर भजन एवं सोहर प्रस्तुत किया गया। एवं साय 7:00 बजे से भंडारा प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा जिसमें श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया यह कार्यक्रम लगभग 15-16 सालों से प्रतिवर्ष निरंतर होता चला आ रहा है। कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के विनय कुमार मिश्रा अर्जुन यादव मुकरी सोनकर योगेंद्र निषाद आमोद गौड़ आलोक प्रकाश नीरज लाल, गुड्डू यादव संतोष निषाद सहित प्रबंध समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मूर्त रूप देने वाले दीपक बाबा पुजारी एवं पंचानंद पांडे का विशेष सहयोग रहा । श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद ग्रहण किया और भजन का आनंद लिया भजन देर रात तक चलता रहा।

Related Articles

Back to top button