माइक्रो प्लान के तहत नगर में हुआ दवा का छिड़काव । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में नगर अध्यक्ष , श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के आदेशानुसार संचारी व संक्रमण रोग डेंगू मलेरिया मच्छर नियंत्रण हेतु पूरे नगर में रोस्टर माइक्रो प्लान के तहत दवा का छिड़काव कराया जा रहा है आज नगर के गौरा पूर्वी व पश्चिमी वार्ड वार्ड संख्या 15 और 20 में दवा का छिड़काव कराया गया इस दौरान लोगों को जन जागृत करते हुए अनुरोध किया गया कि आप अपने नगर व मोहल्ले को स्वच्छ बनाए रखें और अपने घरों पर रखे गमले कुलर तथा किसी भी प्रकार के टूटे-फूटे बर्तन इत्यादि स्थान में जल जमा न होने दें क्योंकि ऐसे ही स्थान पर डेंगू मच्छर होने की संभावना ज्यादा रहती है सभी नगरवासी सावधान रहे सतर्क रहें आपकी सावधानी और सतर्कता ही आपको स्वस्थ रखेगी। नगर पालिका के शंभू दयाल भारती द्वारा यह दवा छिड़काव का कार्यक्रम प्रतिदिन किसी ने किसी वार्ड में चलता रहता है।

Related Articles

Back to top button