Azamgarh news:एसपी ने महिला उपनिरीक्षक को किया सम्मानित

SP felicitated the female sub-inspector

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद थाने पर तैनात महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता को मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें सोमवार को जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक तथा महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या की उपस्थिति में मिला।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्वयं प्रशस्तिपत्र देकर महिला उपनिरीक्षक की सराहना की। उन्होंने कहा कि सानिया गुप्ता ने महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए गए जनजागरूकता कार्यक्रम में पूरी निष्ठा और मनोयोग से योगदान दिया है।एसपी ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी और समाज में महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button