देवरिया जनपद को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर सपाईयों ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

बरहज विधान मे सपा नेता विजय रावत के , नेतृत्व मे बरहज तहसील पहुच कर उप जिला अधिकारी बरहज को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की आज देवरिया जिले मे बारिश न होने के कारण पुरे किसानों की हज़ारों एकड़ फ़सल बर्बाद हो गयी है और किसान बारिश न होने के कारण किसान हताश व निराश है इस लिए किसान हीत को देखते हुए पुरे जिले को सुखा ग्रस्त घोषित करना चाहिए

इस दौरान सपा नेता राजन गुप्ता ने कहा की सपा की सरकार मे किसानों का हीत होता था लेकिन जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे किसानों का उत्पीड़न हो रहा है प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा बारिश न होने से किसानों का बहुत बुरा हाल है डीज़ल महँगा होने से किसान अपने खेत मे पानी तक नहीं चला पा रहा है इस लिए उतर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री से हमारी माँग है की पुरे जिले को सुखा ग्रसित घोषितकरने का काम करे। इस दौरान मुख्य रूप से राजन गुप्ता विपिन सिह विकास यादव सुशील यादव विवेक सिह महात्मा यादव रामजी यादव डी एन पटेल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button