महिला अधिवक्ता की हत्या को लेकर बरहज तहसील के, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया,

कासगंज में हुई महिला अधिवक्ता की हत्या को लेकर अधिवक्ताओं ने आंदोलन एवं प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को मागो से संबंधित पत्रक सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोरम को न्याय से अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई महिला अधिवक्ता को न्याय दिलाने एवं उनके आश्रित को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड रुपए सरकार से आर्थिक सहायता देने की बात कही।

इस दौरान चंद्रभान चौरसिया उपाध्यक्ष, संजय कुमार यादव संयुक्त मंत्री, मुकेश तिवारी कोषाध्यक्ष, त्रिपुरेश मिश्रा, रामायण तिवारी, श्रवण सिंह, विजय बहादुर शर्मा, संतोष सिंह, लक्ष्मी दीक्षित ,नागेंद्र मिश्रा, मनकेश्वर मिश्रा श्रवण कुमार सिंह उदय राज चौरसिया मुरलीधर यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button