भिवंडी नाममांकन वापसी के बाद भिवंडी पुर्व से ११ भिवंडी पश्चिम से१४ उम्मीव्दार चुनावी मैदान में

11 candidates from Bhiwandi East and 14 candidates from Bhiwandi West after return of Bhiwandi nominations

भिवंडी पूर्व में सपा व शिवसेना शिन्दे गुट आमने सामने, भिवंडी पश्चिम में भाजपा,कांग्रेस व अपक्ष उम्मीदवार विलाश पाटील के बीच कांटे की टक्कर

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी

भिवंडी- भिवंडी पर्व व पश्चिम विधानसभा चुनाव में नामांकन वापस लेनें के अंतिम दिन कई उम्मीव्दारों ने अपना नामांकन वापस लेनें के बाद २३७ भिवंडी पुर्व में अब ११ प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। और भिवंडी १३७ पश्चिम में कुल १४ उम्मीव्दार मोर्चा सम्हाले हुए हैं। भिवंडी पुर्व से ६, भिवंडी पश्चिम से १२ उम्मीव्दारों ने अपना नामांकन वापस लिया है।
भिवंडी विधानसभा क्षेत्र के दो सीटों पर अब तस्वीरें साफ होती नजर आ रही हैं। भिवंडी पुर्व में सपा प्रत्याशी रईस कासम सेख और शिवसेना शिंदे गुट के प्रत्याशी संतोष मंजय्या शेट्टी के बीच सीधा मुकाबला होगा। और भिवंडी पश्चिम में भाजपा प्रत्याशी महेश प्रभाकर चौगुले तथा कांग्रेस उम्मीदवार दयानंद मोतीराम चोरघे ,सपा प्रत्याशी रियाज मुकीम्मुद्दीन आजमी व निर्दलीय प्रत्याशी विलाश रघुनाथ पाटील के बीच चतुर्कोणीय मुकाबला होगा। भिवंडी पश्चिम में बडे़ पैमाने पर मुश्लीम मतो का विभाजन कि से फायदा पहुंचाएगा यह दिल चस्प होगा।
जो प्रत्याशी मैदान में हैं उनके नाम – भिवंडी पुर्व से रईस कासम सेख, इंडिया गठबंधन महाविकास आघाड़ी सपा (सायकल) संतोष मंजय्या शेट्टी एनडिए शिवसेना शिन्दे गुट (धनुष बांण) परशुराम राम पहाट पाल-बसपा (हांथी)मनोज मामन गुड़वी मनसे (रेलवे इंजन) प्रताप नरसैय्या वांगारिईट टू रिकॉल पार्टी (प्रेशर कुकर) इस्माईल मो, युसुफ रंगरेज निर्दलीय (तुरही) तेजस साहेबराव आढाव निर्दलीय (हीरा) प्रकाश अरुणोदय वड्डी पल्ली निर्दलीय (बैट) रफीक इस्माईल मुल्ला निर्दलीय (गैस सिलेंडर) विशाल विजय मोरे निर्दलीय (बांसुरी) शंकर नागेश मुटकिरी अपक्ष (आटो रिक्शा) —१३७ भिवंडी महेश प्रभाकर चौगुले एनडीए भाजपा (कमल का फूल) दयानन्द मोतीराम चोरघे कांग्रेस (हांथ का पंजा) मोबिन सादिक सेख बसपा (हांथी) अमीरुल हसन सय्यद चेंजमेकर्स पार्टी (बैट) रियाज मुकीम्मुद्दीन आजमी सपा (सायकल) *महाविकास आघाड़ी गठबंधन तोडा* वारिस युसुफ पठान एमआईएम आईएम (पतंग) जाहिद मुख्तार अंसारी वंचित बहुजन आघाडी (गैस सिलेंडर) अस्मां जव्वाद चिखलीकर निर्दलीय (आटो रिक्शा) आरिफ निजामुद्दीन सेख निर्दलीय (बैटरी टार्च) मुस्ताक याकूब मोमिन निर्दलीय (प्रेसर कुकर) मोहम्मद समीम मोहम्मद कलीम खांन निर्दलीय (हेलमेंट) विलाश रघुनाथ पाटील निर्दलीय (दूरदर्शन – टीवी)शब्बीर मोहम्मद उस्मान मोमिन निर्दलीय (हीरा) साकिर अहमद महबूब सेख निर्दलीय (तुरही) सभी चुनावी मैदान में डटे हैं।

Related Articles

Back to top button